मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

लोकसभा चुनाव : झारखंड में आज से नामांकन; चार लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना आज, खूंटी, लोहरदगा, सिंहभूम और पलामू में चुनाव

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : झारखंड में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के पहले चरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। राज्य की चार लोकसभा सीटों के लिए आज अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। जिन चार सीटों के लिए आज से नामांकन शुरू हो रही है उसमें सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू हैं। इन चार सीटों में 13 में को चुनाव होंगे। मतों की गणना 4 जून को होगी। आज से नामांकन शुरू होने के बाद नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। जबकि 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इन चार सीटों के लिए एनडीए, इंडिया गठबंधन के अतिरिक्त झारखंड पार्टी और सीपीआई ने अपने-अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
कौन प्रत्याशी कब करेगा नामांकन
सिंहभूम लोकसभा : सिंहभूम लोकसभा के लिए जेएमएम प्रत्याशी जोबा मांझी 23 अप्रैल को नामांकन करेंगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा 22 अप्रैल को नामांकन करेंगी।
खूंटी लोकसभा : खूंटी लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं इंडिया गठबंधन के कालीचरण मुंडा भी 23 अप्रैल को ही नामांकन दाखिल करेंगे। कालीचरण मुंडा कांग्रेस पार्टी से हैं।
लोहरदगा सीट : लोहरदगा सीट में भाजपा और कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जिनमें भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव और कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत शामिल हैं। लेकिन यह दोनों नेता कब नामांकन दाखिल करेंगे इसकी तारीख तय नहीं की है।
पलामू लोकसभा : पलामू लोकसभा सीट में तीन प्रत्याशी हैं। जिसमें भाजपा के प्रत्याशी बीडी राम 24 अप्रैल को, राजद की प्रत्याशी ममता भुइयां 24 अप्रैल को और भाकपा के उम्मीदवार अभय मुंडा 23 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे।
नामांकन में शामिल होंगे कई दिग्गज
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभिन्न लोकसभा सीटों में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थन में कई जाने-माने दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। सूत्रों की माने तो खूंटी लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन के दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद होंगे। वहीं इसी सीट के लिए कालीचरण मुंडा के समर्थन में इंडिया गठबंधन के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की चर्चा है।
खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment