रांची : जेपीएससी घेराव स्थगित, नहीं मिली अनुमति

Samachar Post, रांची : अनुमति नही मिलने के कारण जेपीएससी कार्यालय घेराव को स्थगित कर दिया गया है। एक अप्रैल को अभ्यर्थियों ने जेपीएससी कार्यालय घेरने का एलान किया था। रांची अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय ने घेराव करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया है। उक्त बातें झारखंड यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष इमाम सफी ने प्रेस वार्ता कर बताया। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने आवेदन में लिख कर दिया था कि किसी भी राजनीतिक पार्टी का इसमें किसी प्रकार का कोई दखल नहीं है और किसी को आने भी नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद भी अनुमति नही दी गई। 
झारखंड यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली में राजनीतिक पार्टियों की रैली और जनसभा हो रही है। वहीं हमलोगों को अपने अधिकार की बात रखने के लिए अनुमति नहीं दी गई।

Share this news

संबंधित खबरें