मौसम अपडेट : झारखंड का मौसम होली तक रहेगा साफ, 26 मार्च तक तापमान बढ़कर 31 डिग्री तक रहने का अनुमान, 27 से छाएंगे बादल

Samachar Post | March 23, 2024 | 06:29 AM IST

Samachar Post, रांची : झारखंड का तापमान बढ़ रहा है। तेज धूप के कारण गर्मी भी बढ़ रही है। हल्की बारिश के कारण अभी भी कई जिलों में सुबह-शाम ठंड बरकरार है, लेकिन मौसम विभाग की माने इन जिलों में भी आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया है। शनिवार को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। राज्य में अगले 2 दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़त होने की संभावना है। यानी होली तक बारिश की कोई संभावना नही है। 

27 व 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने 27 और 28 मार्च को आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जरूर जाहिर की है, लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि मौसम शुष्क रहेगा। 26 मार्च तक राज्य का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।

कैसा रहा मौसम का मिजाज

पिछले 24 घंटे में मौसम के मिजाज पर नजर डालें तो राज्य कई जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश रांची के बूर्मु में दर्ज की गई जो 4.0 एमएम की थी। राज्य में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान 11.7 डिग्री लोहरदगा में रहा। राज्य में जिन तीन जगहों पर बारिश हुई उनमें बुर्मू के साथ दुमका जहां 2.3 एमएम और जमशेदपुर जहां 0.2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

इन जगहों पर पारा 25 के पार

राज्य में बदले मौसम के मिजाज का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में पारा अब 30 डिग्री से नीचे है। राज्य के कुछ ही जगहों में पारा 25 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर रहा है। जिन जिलों में पारा 25 से ज्यादा है, उनमें गढ़वा – 26 डिग्री, गुमला – 26.3, साहिबगंज -26.4, सिमडेगा – 27.3 और पश्चिमी सिंहभूम जहां तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें