झारखंड झुकेगा नहीं, इंडिया झुकेगा नहीं: दिल्ली में लोकतंत्र बचाओ रैली में कल्पना सोरेन ने कहा- कोई कितना भी बड़ा हो जाए, सबसे बड़ा नहीं हो सकता क्योंकि सबसे बड़ी जनता है

Samachar Post | March 31, 2024 | 01:15 PM IST
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित लोकतंत्र बचाओ रैली में मंच पर बोलती पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन।
Samachar Post, रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। कल्पना दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की लोकतंत्र बचाओ रैली में पहुंची थी। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “कोई कितना भी बड़ा हो जाए, सबसे बड़ा नहीं हो सकता। सबसे बड़ी जनता ही है। इसलिए आपको आने वाले चुनावों में अपने वोट का सही इस्तेमाल करना होगा। साथ ही, इंडिया गठबंधन को जीत दिलानी होगी। 10 दिन से केजरीवाल जेल में हैं। दो महीने पहले हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया था। अभी तक उनके ख़िलाफ़ आरोपों को कोई साबित नहीं कर पाया है। आपका वोट ही सबसे बड़ी अदालत है।”

आज दिल्ली में ऐतिहासिक रामलीला मैदान में लोकतंत्र बचाओ महारैली में शामिल हुई। मैं यहां देश की 50 प्रतिशत महिला आबादी और 9 प्रतिशत आदिवासी आबादी की आवाज बनकर आप सभी के समक्ष उपस्थित हुई हूं।

देश के जन नेताओं को अकारण जेल में बंद करने वाली तानाशाही ताकतों को हमें मिलकर उखाड़… pic.twitter.com/jaOTR1fthe

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 31, 2024

कल्पना सोरेन ने कहा कि, “देश की जनता किसी भी राजनीतिक दल या नेता से बड़ी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें वोट देकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करें। जनता देश को बर्बाद करने वाली अत्याचारी शक्तियों को हरा देगी। आज के इस जनसैलाब से साबित हो चुका है।” अपने एक्स पोस्ट पर कल्पना ने कहा कि झारखण्ड झुकेगा नहीं, इंडिया झुकेगा नहीं।

Share this news

संबंधित खबरें