गढ़वा टाउन हॉल ग्राउंड में खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट में डाल्टेनगंज बनी विजेता

Samachar Post | May 26, 2024 | 03:47 PM IST

Samachar Post, गढ़वा : गढ़वा के टाउन हॉल ग्राउंड में रविवार को जेंग युआन लिमिटेड द्वारा फ्रेंडली मैच का आयोजन किया गया। कंपनी द्वारा आयोजित मैच में अधिकारी, डिस्ट्रीब्यूटर्स और कर्मियों ने हिस्सा लिया। मैच डाल्टनगंज बनाम गढ़वा टीम के बीच खेला गया। डाल्टनगंज के कप्तान शहजाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट पर 163 बनाए, जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने 25 गेंदों पर 10 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 76 रन बनाए। बाद में गेंदबाजी में उन्होंने 4 रन देकर 5 विकेट झटके। 
गढ़वा की टीम 61 रनों में ही धराशाही
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़वा टीम मुकेश की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने महज 8.3 ओवरों में 61 रनों पर धराशाही हो गई। अंत में जेंग युआन के सेल्स डायरेक्टर अमित राज ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मैत्रीपूर्ण मैच का मुख्य उद्देश्य टीम वर्क, खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना था।

Share this news

संबंधित खबरें