अमरनाथ यात्रा के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी, लेकिन बनवाने में छुट रहे पसीने

Samachar Post | April 18, 2024 | 04:10 AM IST

  • सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए रिम्स में अलग ओपीडी तो संचालित, पर जांच के नाम पर दौड़-दौड़ कर आवेदक हो रहे परेशान
Samachar Post, रांची : श्री अमरनाथ यात्रा 27 जून से 17 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा सिर्फ 45 दिनों की होगी। झारखंड समेत दूसरे राज्यों से भी अच्छी संख्या में श्रद्धालु यात्रा के लिए जाते है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। श्रद्धालु 17 अप्रैल से ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही प्रक्रिया के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यात्रा के लिए इस साल भी स्वास्थ्य सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। स्वास्थ्य जांच से लेकर सर्टिफिकेट निर्गत करने के लिए रिम्स प्रबंधन ने आठ सदस्यीय चिकित्सकों की टीम का गठन किया है। उक्त टीम के डॉक्टर्स यात्रियों के मेडिकल हिस्ट्री लेने के साथ-साथ सभी तरह की जांच रिपोर्ट देखकर सर्टिफिकेट निर्गत कर रहे हैं। लेकिन इस बीच रिम्स में सर्टिफिकेट लेने पहुंच रहे लोगों को प्रमाण पत्र लेने में पसीने छुट रहे हैं। लोगों को कहना है कि हज यात्रा के लिए अलग से शिविर लगाकर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता है, लेकिन अमरनाथ यात्रा के लिए हजारों आवेदक दूसरे राज्यों से भी आते हैं पर रिम्स में सिर्फ एक काउंटर में व्यवस्था की गई है। हर दिन अधिकांश लोगों को वापस लौटना पड़ता है। 
डॉक्टर जो जांच लिखते है, अगले दिन जाने पर दूसरे डॉक्टर दोबारा वहीं जांच कराने बाेलते हैं
रातू रोड निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि इससे पहले सदर अस्पताल में प्रमाण पत्र निर्गत किया जाता था, वहां भीड़ भी कम होती है। डॉक्टर जो भी जरूरी जांच लिखते हैं वह तुरंत में हो जाता है। इसके बाद प्रमाण पत्र लेने में भी परेशानी नही होती है। लेकिन रिम्स में हर दिन ओपीडी में अलग-अलग डॉक्टर बैठते हैं। सोमवार को जिन डॉक्टर ने जांच लिखी है, मंगलवार को जांच रिपोर्ट लेकर जाने पर दूसरे डॉक्टर होते है वह दोबारा वहीं जांच लिखते है। डॉक्टरों ने ही प्रक्रिया इतनी जटिल बना दी है कि लोगों को परेशानी हो रही है। बताते चले कि मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने से पहले डॉक्टर सीबीसी टेस्ट, शुगर टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी व अन्य जांच कराने की सलाह देते हैं।
खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here

Share this news

संबंधित खबरें