स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा युवक गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई

Rupa Kumari | April 26, 2026 | 04:24 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से नशीला पदार्थ, मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोनारटोली स्थित खेल मैदान के पास एक युवक स्कूटी पर घूम-घूमकर ब्राउन शुगर बेच रहा है, जिसके बाद टीम ने कार्रवाई की। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे 7 पुड़ियों में पैक किया गया था।

गुमला से खरीदकर सिमडेगा में करता था सप्लाई

गिरफ्तार युवक की पहचान सलडेगा निवासी विवेक साहु के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी भी जब्त की गई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गुमला के टावर चौक निवासी एक व्यक्ति से ब्राउन शुगर खरीदकर सिमडेगा में बेचता था।

यह भी पढ़ें: झारखंड में योजनाओं पर सीएम की सीधी नजर, रांची में बनेगा हाईटेक कंट्रोल सेंटर

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

Share this news

संबंधित खबरें