मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

ऑनलाइन सट्टेबाजी केस में ईडी ने बुलाया शिखर धवन, आज होगी पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की राडार पर आ गए हैं। एजेंसी ने उन्हें ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है। धवन को गुरुवार को ईडी दफ्तर में पेश होना होगा।

सूत्रों के मुताबिक, इसी मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी जल्द पूछताछ की जाएगी।

फिल्मी हस्तियां और क्रिकेटर भी जांच के घेरे में

ईडी ने बीते कुछ महीनों में ऑनलाइन सट्टेबाजी कंपनियों जैसे 1xBet, Fairplay, Parimatch और Lotus365 पर शिकंजा कसना शुरू किया है। इन कंपनियों के विज्ञापनों में शामिल कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों की भूमिका की जांच की जा रही है। इससे पहले एजेंसी हरभजन सिंह और युवराज सिंह से भी सवाल-जवाब कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : GST में बड़े बदलाव के बाद शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी

सोशल मीडिया पोस्ट से आया नाम सामने

शिखर धवन का नाम तब सुर्खियों में आया, जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। दावा किया गया कि वह तस्वीर सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ी गतिविधियों से संबंधित है। इसी आधार पर ईडी ने उन्हें तलब किया है और उनसे इस प्रचार से जुड़े पहलुओं पर सफाई मांगी है।

जांच जारी

ईडी का कहना है कि धवन से पूछताछ का मकसद उनके प्रचार संबंधी रोल को स्पष्ट करना है। एजेंसी इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक कड़ियों की गहन जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े नामों से भी पूछताछ हो सकती है।

https://samacharpost.live/2025/09/after-major-changes-in-gst-the-stock-market-boom-in-sensex-and-nifty/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment