शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में बढ़त

Rupa Kumari | December 19, 2025 | 11:10 AM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार ने सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निवेशकों का उत्साह साफ नजर आया और प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ आगे बढ़ते दिखे।

सेंसेक्स 419 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,900 के पार

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 419.69 अंकों की बढ़त के साथ 84,901.50 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 129.20 अंक चढ़कर 25,944.75 पर कारोबार करता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: डीवीसी की यूनिट बंद, रोजाना 4 घंटे पावर कट का अलर्ट

विदेशी बाजारों के संकेतों का असर

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की, जिससे बाजार को मजबूती मिली।

रुपये में भी तेजी दर्ज

शेयर बाजार के साथ-साथ रुपये में भी मजबूती देखी गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 90.10 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों के साथ निवेशकों की लगातार खरीदारी से बाजार को समर्थन मिल रहा है, जिससे आने वाले सत्रों में भी सकारात्मक रुख बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें