हजारीबाग : ‘सरकार आपके द्वार’ कैंप में उमड़ी भीड़, योजनाओं को लेकर दिखा उत्साह

Rupa Kumari | November 22, 2025 | 03:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, हजारीबाग : झारखंड सरकार की बहुउद्देशीय योजना “सरकार आपके द्वार” के तहत कटकमदाग प्रखंड के पंचायत सचिवालय परिसर में शनिवार को विशेष कैंप आयोजित किया गया। सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटी और विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

लोगों ने बढ़चढ़कर किए आवेदन

कैंप में ग्रामीणों ने आवास योजना के लिए बड़ी संख्या में आवेदन भरे। छात्र-छात्राओं में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर उत्साह दिखा और लगातार फॉर्म जमा किए गए। महिलाओं में मैया सम्मान योजना को लेकर खास आकर्षण रहा और कई महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन जमा किया।

यह भी पढ़ें: जैप-5 के हवलदार की AK-47 से गोली लगने से मौत, जांच के लिए SIT गठित

स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष फोकस

इस बार कैंप में गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण, सप्लीमेंट और उचित खानपान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्राथमिक जांच और परामर्श सेवा भी प्रदान की।

एसडीओ ने किया निरीक्षण

कार्यक्रम का निरीक्षण कर रहे हजारीबाग SDO बैद्यनाथ कामति ने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए बड़ी सुविधा है, क्योंकि कई तरह के आवेदन एक ही स्थान पर स्वीकार किए जा रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और अपने लंबित कार्यों का निष्पादन कराएं।कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह साबित किया कि “सरकार आपके द्वार” पहल ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में प्रभावी साबित हो रही है।

Share this news

संबंधित खबरें