मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज: उधवा पक्षी आश्रयणी का DFO ने किया निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर जारी किए सख्त निर्देश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,साहिबगंज :साहिबगंज वन प्रमंडल पदाधिकारी (DFO) प्रबल गर्ग ने रविवार को उधवा पक्षी आश्रयणी का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वनकर्मियों से विस्तृत जानकारी ली और प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वनरक्षी पप्पू यादव, राजेश टुडू और सनी रजक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :टाटा जू में 10 कृष्ण मृगों की मौत, हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया का प्रकोप- केवल 8 बचे जीवित

प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू, बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

DFO ने बताया कि इस वर्ष उधवा झील में साइबेरियन सहित कई विदेशी प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो चुका है। इन पक्षियों के आने से झील का पारिस्थितिकी तंत्र समृद्ध होता है और क्षेत्र में इको-टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है। शांत वातावरण, झील की प्राकृतिक सुंदरता और प्रवासी पक्षियों की चहक पर्यटकों को आकर्षित कर रही है। इन दिनों यहाँ शिकारा राइड भी काफी लोकप्रिय हो रही है।

शिकार पर सख्त प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान DFO प्रबल गर्ग ने स्पष्ट कहा कि झील के आसपास या अंदर पक्षियों का शिकार पूर्णतः प्रतिबंधित है। उन्होंने चेतावनी दी यदि कोई व्यक्ति शिकार करते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कार्रवाई होगी। जिसमें शामिल है 7 साल तक की सजा, 1 लाख रुपये तक का जुर्माना, अथवा दोनों।वनकर्मियों को गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखें-पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील

वन विभाग ने लोगों से अनुरोध किया कि क्षेत्र की स्वच्छता बनाए रखें। प्रकृति और वन्यजीवों का सम्मान करें। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को दें। ये सख्त निर्देश प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उधवा झील को एक सुरक्षित एवं आकर्षक पक्षी आवास बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं।

https://samacharpost.live/2025/12/tata-zoo-blackbuck-death-haemorrhagic-septicaemia-outbreak/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment