मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के तीन बस स्टैंड होंगे राष्ट्रीय स्तर के, सीएम हेमंत सोरेन ने दी मंजूरी, 48.72 करोड़ रुपये स्वीकृत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनलों को राष्ट्रीय मानक के अनुसार आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने इस पर कुल 48.72 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। आइटीआइ बस स्टैंड 24.77 करोड़ रुपये, सरकारी बस डिपो 20.19 करोड़ रुपये, बिरसा मुंडा बस टर्मिनल 3.76 करोड़ रुपये तीनों टर्मिनल भवनों में आकर्षक और आधुनिक यात्री सुविधाएं, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग और स्मार्ट पार्किंग का प्रावधान किया जाएगा।

आइटीआइ बस स्टैंड का विस्तार

  • कुल क्षेत्रफल: 12,285 वर्ग मीटर
  • ग्राउंड फ्लोर: 2,330 वर्ग मीटर टर्मिनल भवन, गार्ड रूम, बस मेंटेनेंस शेड
  • प्रथम तल: 880 वर्ग मीटर निर्माण, ड्राइवर कैंटीन, प्रतीक्षालय, रेस्टोरेंट और प्रशासनिक भवन
  • बस परिचालन: सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक, 13 बस वे, 416 बसों का दैनिक परिचालन
  • सुविधाएं: महिला, पुरुष और दिव्यांग शौचालय, पेयजल, लिफ्ट, लॉकर और प्राइवेट गेस्ट रूम

यह भी पढ़ें : भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट: यशस्वी जायसवाल 175 रन पर आउट, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 325

सरकारी बस डिपो का आधुनिकीकरण

  • क्षेत्रफल: 2.30 एकड़
  • निर्माण: ग्राउंड फ्लोर 1,771 वर्ग मीटर, प्रथम तल 845 वर्ग मीटर
  • सुविधाएं: गार्ड रूम, मेंटेनेंस क्षेत्र, प्रतीक्षालय, डोरमेट्री, गेस्ट हाउस, 8 बस वे, 512 बसों का परिचालन क्षमता
  • अतिरिक्त: 12 फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट, कार और ऑटो आवागमन सुविधा

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल का कायाकल्प

क्षेत्रफल 11.6 एकड़, 47,155 वर्गमीटर यात्री प्रतीक्षालय सुविधाएं स्मार्ट शेड, 31 बस वे, 89 बस और 70 कारों की पार्किंग, 50 बेड डोरमेट्री, शौचालय, स्नानागार, गेस्ट हाउस सुरक्षा और सुंदरीकरण के लिए हाइमास्ट लाइट, बाउंड्री वॉल और लैंडस्केपिंग भी बनेगी।

निर्माण प्रक्रिया

नई दिल्ली की परामर्शी संस्था MOS & WIDE द्वारा तीनों बस स्टैंड का डीपीआर तैयार किया गया है। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने JUDCO को त्वरित टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना यात्रियों को सुविधा, सुरक्षा और आधुनिक अनुभव देने के उद्देश्य से की जा रही है, ताकि रांची के बस टर्मिनल राष्ट्रीय मानक के अनुरूप बनें।

https://samacharpost.live/2025/10/india-vs-west-indies-2nd-test-day-2-yashasvi-jaiswal-out/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment