झारखंड में रामनवमी से पहले एडवाइजरी जारी, 13 फीट से ऊंची नहीं होंगी झांकियां

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में रामनवमी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। यह निर्देश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद लागू किए गए हैं।

शोभायात्रा में बिजली सप्लाई जारी रहेगी

बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी। ऐसे में आयोजकों और श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी के मुताबिक, किसी भी झांकी या डीजे की ऊंचाई 4 मीटर यानी लगभग 13 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसका उद्देश्य बिजली के तारों से संपर्क के जोखिम को कम करना है।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में दोस्त की पिस्टल से चली गोली, पेट में लगी; आरोपी गिरफ्तार

बिजली के तारों से दूरी जरूरी

झंडा, बैनर या ऊंचे ढांचे लगाते समय बिजली के तारों से दूरी रखें, वाहन की छत पर खड़े होकर ऊंचे सामान के साथ चलने से बचें किसी भी प्रकार की लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है। शोभायात्रा के दौरान वालंटियर्स को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तुरंत लोगों को सतर्क करना और कार्रवाई करना उनकी जिम्मेदारी होगी।

ऊंची गाड़ियों पर भी रोक

एडवाइजरी में साफ कहा गया है कि ज्यादा ऊंची और बड़ी गाड़ियों के उपयोग पर रोक रहेगी। आयोजकों को SOP का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिन पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील

बिजली विभाग ने सभी से अपील की है कि नियमों का पालन करें और सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके। थोड़ी सी सावधानी बड़े हादसों को टाल सकती है, इसलिए प्रशासन और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि सतर्क रहें।

Share this news

संबंधित खबरें