मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में बिजली संकट से राहत की तैयारी: नामकुम-टाटीसिलवे में बनेंगे स्मार्ट सब स्टेशन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांचीवासियों को जल्द ही बार-बार की लोड शेडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिल सकती है। राजधानी के नामकुम और टाटीसिलवे इलाके में स्मार्ट पावर सब स्टेशन और नया ग्रिड स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। यह परियोजना केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत लागू की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, नामकुम के केतारी बगान क्षेत्र और टाटीसिलवे में स्वर्णरेखा नदी के पास प्रस्तावित स्थलों पर सब स्टेशन स्थापित किए जाने की योजना है। फिलहाल जमीन चिन्हित करने की प्रक्रिया जारी है।

लोड शेडिंग और ट्रिपिंग से मिलेगी राहत

इस समय नामकुम और चुटिया क्षेत्र में बिजली का लोड काफी अधिक है। बार-बार लोड शेडिंग, जंपर उठने की समस्या, फ्यूज उड़ना और लो वोल्टेज की समस्या गर्मी के मौसम में ये समस्याएं और बढ़ जाती हैं। नए सब स्टेशन बनने से अतिरिक्त लोड का दबाव कम होगा और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होने की उम्मीद है। खासकर टाटीसिलवे, जो अक्सर कटौती से प्रभावित रहता है, वहां बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें :रांची के रातू में घुसा जंगली हाथी, पुलिस और वन विभाग अलर्ट

दूसरे चरण में शुरू होगा निर्माण

बिजली विभाग के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार के मुताबिक, आरडीएसएस योजना का पहला चरण तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूसरे चरण में सब स्टेशन और ग्रिड निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस परियोजना की खास बात यह है कि इसे सिर्फ वर्तमान जरूरतों के आधार पर नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों में बढ़ती आबादी और बिजली खपत को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से नामकुम, चुटिया और टाटीसिलवे समेत आसपास के आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा। स्मार्ट सब स्टेशन के बाद कम ट्रिपिंग, कम फॉल्ट, बेहतर और स्थिर वोल्टेज, तकनीकी रूप से उन्नत बिजली आपूर्ति बिजली विभाग का दावा है कि हजारों उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी।

जमीन उपलब्धता बनी चुनौती

परियोजना के सामने सबसे बड़ी चुनौती सरकारी जमीन की उपलब्धता है। अधिकारी उपयुक्त भूमि की तलाश में जुटे हैं। यदि समय पर जमीन नहीं मिली तो योजना को दूसरे डिविजन में शिफ्ट करने की संभावना भी जताई जा रही है। इधर, Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited की ओर से कोकर डिविजन कार्यालय परिसर में भी एक नया पावर सब स्टेशन अंतिम चरण में है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह सब स्टेशन अगले दो महीने में चालू हो सकता है। इसके शुरू होने के बाद कोकर, लालपुर, बरियातू और आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति और वोल्टेज गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

https://samacharpost.live/2026/03/ranchi-ratu-wild-elephant-alert-forest-department-action/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment