मोराबादी साप्ताहिक बाजार के सब्जी विक्रेताओं का नगर निगम पर प्रदर्शन, बाजार फिर से शुरू करने की मांग

Meenu | July 6, 2026 | 03:27 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :राजधानी रांची के मोराबादी साप्ताहिक बाजार के सब्जी विक्रेताओं ने सोमवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विक्रेता और यूनियन सदस्य शामिल हुए और बाजार को फिर से शुरू कराने की मांग को लेकर नगर निगम के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारी विक्रेताओं का कहना है कि नगर निगम ने हाल ही में मोराबादी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार को बंद करा दिया, जिसके बाद सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी प्रभावित हो गई है। उनका कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के हटाए जाने से वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें :रांची से हवाई सफर हुआ महंगा, उड़ानें घटने से किराए में 80% तक उछाल

हाईकोर्ट के आदेश का हवाला

विक्रेताओं ने दावा किया कि उन्हें सब्जी बेचने का वैध अधिकार प्राप्त है। उनका कहना है कि यदि किसी स्थान पर दुकान लगाने से रोका जाता है, तो हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उन्हें वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना पुनर्वास या वैकल्पिक जगह दिए उन्हें हटाना उनके अधिकारों का उल्लंघन है।

नगर निगम कार्यालय का घेराव

इसी मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में विक्रेता और यूनियन सदस्य नगर निगम कार्यालय पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तत्काल समाधान की मांग रखी। विक्रेताओं ने नगर निगम से अपील की कि उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द साप्ताहिक बाजार के लिए उपयुक्त और स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए। उनका कहना है कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती, तब तक उन्हें हटाना उचित नहीं है।

Share this news

संबंधित खबरें