डीसी के सख्त निर्देश के बाद रांची में गैस होम डिलीवरी तेज, 8 एजेंसियों ने जारी किए 43 रूट

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी में रसोई गैस की किल्लत और होम डिलीवरी में देरी को लेकर हुई अहम बैठक के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश के बाद गैस एजेंसियों ने वितरण व्यवस्था दुरुस्त करना शुरू कर दिया है। उपभोक्ताओं तक समय पर सिलेंडर पहुंचाने के लिए 8 एजेंसियों ने मंगलवार के लिए कुल 43 डिलीवरी रूट जारी किए हैं।

इन इलाकों में पहुंचेगी गैस सप्लाई

  • शांतनु गैस एजेंसी- कांटाटोली, पीस रोड, खटंगा, डुमरदगा, बूटी बस्ती, बीआईटी, विकास
  • प्रताप गैस एजेंसी- इटकी रोड, अरगोड़ा, कटहल मोड़, दलादली, ललगुटुवा
  • जयंत गैस एजेंसी- लालपुर, लोहरा कोचा, पथलकुदुवा, पीस रोड, कुम्हार टोली, इस्लाम नगर
  • माधुरी गैस एजेंसी- रातू, कमड़े, फ्रेंड कॉलोनी, रवि स्टील, रातू चट्टी, सिमलिया
  • अदिति गैस एजेंसी- कोकर चूना भट्ठा, बैंक कॉलोनी, डिपाटोली, शिवशक्ति नगर, तिरिल, खोरहाटोली
  • एसके गैस एजेंसी- बरियातू रोड के विभिन्न इलाके, मोरहाबादी, हरिहर सिंह रोड, चिरौंदी
  • इंडेन गैस एजेंसी- करमटोली, लोअर वर्दवान कंपाउंड, एदलहातू, मोरहाबादी, रेडियम रोड, डिप्टी पाड़ा, डंगरा टोली, किशोरगंज, हरमू रोड
  • इंद्रप्रस्थ गैस एजेंसी- अमरावती कॉलोनी, कृष्णापुरी, द्वारकापुरी, चुटिया क्षेत्र

यह भी पढ़ें: MMCH गया में लापरवाही: स्ट्रेचर नहीं मिला, इलाज में देरी, पोते ने दादी को स्कूटी से पहुंचाया निजी अस्पताल

बैकलॉग खत्म करना अभी भी चुनौती

व्यवस्था में सुधार शुरू हुआ है, लेकिन लंबित बुकिंग खत्म करना अब भी बड़ी चुनौती है। सूत्रों के अनुसार रांची में इंडेन गैस का करीब 65 हजार का बैकलॉग है। एजेंसियां पहले से बुकिंग करा चुके उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दे रही हैं, जिससे नई बुकिंग वालों को इंतजार करना पड़ सकता है।

कुछ एजेंसियों की स्थिति अब भी अस्पष्ट

गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी है। देवी गैस, उरांव गैस, आनंद गैस और वैष्णवी गैस एजेंसी समेत कुछ एजेंसियों ने अब तक अपने रूट स्पष्ट नहीं किए हैं। इसके अलावा इंडेन से जुड़ी कुछ एजेंसियों द्वारा निर्देशों का पूर्ण पालन नहीं करने की शिकायत भी सामने आई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि होम डिलीवरी में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई की जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/04/negligence-in-mmch-gaya-stretcher-not-found
Share this news

संबंधित खबरें