रांची में ईद और सरहुल के लिए बदलेंगी यातायात व्यवस्था, जानें मुख्य मार्ग और पार्किंग योजना

  • रांची में ईद और सरहुल पर यातायात पर विशेष प्रबंध

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची शहर में 21 मार्च को ईद उल फितर और सरहुल पर्व के अवसर पर भारी भीड़ और जुलूस की संभावना को देखते हुए पुलिस ने सड़कों और पार्किंग के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। राकेश सिंह के निर्देश पर ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है।

ईद उल फितर के लिए यातायात प्रबंध

मुख्य मार्ग बंद हरमू बाईपास रोड (किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक), अम्बेडकर चौक से राजेन्द्र चौक, मेन रोड पर रतन पी पी से गुप्ता भंडार तक। छोटे वाहन मार्ग किशोरगंज चौक से रांची लेक रोड होते हुए अपर बाजार की ओर भेजा जाएगा। सर्जना चौक, इंगराटोली, कॉटाटोली और मुंडा चौक मार्ग खुले रहेंगे। अस्थायी बंदी डोरण्डा, सुजाता चौक, प्लाजा चौक, पुस्तक पथ और हिल व्यू मार्गों पर।

पार्किंग व्यवस्था, महात्मा गांधी मार्ग: सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड, फिरायालाल चौक। हरमू बाईपास: ईदगाह के पास, गोशाला के पास अन्य जगहों पर पुलिस अधिकारी देख-रेख करेंगे और खाली जगह देखकर पार्किंग का प्रबंध करेंगे।

यह भी पढ़ें: लातेहार में ईद और सरहुल पर हाई अलर्ट, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

सरहुल पर्व के लिए यातायात प्रबंध

भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंध: 21 मार्च 2026, सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक।

अवैध मार्ग बंद:

  • आवास चौक से कचहरी चौक और शहीद चौक
  • सर्कुलर रोड से जेल चौक
  • जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक और रेडियम चौक
  • पुराना नगर निगम कार्यालय, अपर बाजार, चडरी तालाब, थड़पखना, पुरुलिया रोड

सरहुल जुलूस  मुख्य जुलूस मार्ग

  • कांके रोड, रातु रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता, मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल
  • नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरण्डा मार्ग, अरगोड़ा और हरमू मार्ग

पुलिस की अपील

एसपी राकेश सिंह ने नागरिकों से कहा कि समय पर घर से निकलें और मार्गों पर लगी बंदियों का पालन करें। ये कदम सभी की सुरक्षा और शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए हैं।

Share this news

संबंधित खबरें