मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 35 वर्षीय गुरुदयाल मुंडा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी का पीड़िता के परिवार से पहले से परिचय था और इसी कारण उसका घर पर आना-जाना था। किशोरी अपनी मां के साथ किराये के मकान में रहती है। परिजनों के मुताबिक, 16 अगस्त की रात आरोपी घर में ठहरा हुआ था। आरोप है कि देर रात उसने मौके का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता की मां घर के दूसरे हिस्से में सो रही थी।

पीड़िता के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी मां को पूरी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया। रिम्स में इलाज के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, जिसके आधार पर नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : रांची के कई इलाकों में आज बिजली कटौती, जानिए आपके क्षेत्र में कब तक बाधित रहेगी आपूर्ति

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment