मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राघव चड्ढा के BJP में जाने की चर्चा से सियासी हलचल, AAP ने लगाया ‘ऑपरेशन लोटस’ का आरोप

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :आम आदमी पार्टी (AAP) की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा को लेकर भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं। इन अटकलों के बीच पार्टी के अंदरूनी हालात और पंजाब की राजनीति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों के हवाले से यह दावा किया जा रहा है कि कुछ राज्यसभा सांसद पार्टी से दूरी बना सकते हैं। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इस तरह की चर्चाओं ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें :BREAKING: राघव चड्ढा ने ‘आप’ से दिया इस्तीफा, भाजपा में शामिल होने का ऐलान

संजय सिंह का आरोप-‘ऑपरेशन लोटस’

इन अटकलों के बीच AAP सांसद Sanjay Singh ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे ‘ऑपरेशन लोटस’ करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर दबाव बनाया जा रहा है। AAP का कहना है कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और जनता के जनादेश का अपमान है। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि उनकी सरकारों के कामकाज से घबराकर इस तरह की राजनीतिक रणनीति अपनाई जा रही है।

पंजाब की राजनीति पर असर की आशंका

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि इस तरह का कोई बड़ा घटनाक्रम होता है, तो इसका असर भगवंत मान सरकार और राज्य की राजनीति पर पड़ सकता है। हालांकि फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है और सभी की नजर आधिकारिक पुष्टि पर टिकी है।

https://samacharpost.live/2026/04/raghav-chadha-ashok-mittal-sandeep-pathak-resign-aap-join-bjp-rajya-sabha/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment