मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राज्यसभा नामांकन विवाद में फंसे परिमल नाथवानी, 3 प्रमुख त्रुटियों पर निर्णय होल्ड पर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्यसभा के निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नामांकन में कथित त्रुटियों के चलते विधानसभा सचिवालय में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्णय को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है। मामले की जांच रांची स्थित विधानसभा परिसर में रिटर्निंग ऑफिसर रंजीत कुमार के कार्यालय में चल रही है। सूत्रों के अनुसार, नामांकन पत्र की वैधता को लेकर उठाए गए आपत्तियों के बाद प्रत्याशी स्वयं सचिवालय पहुंचे और अपना पक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

इन 3 मुख्य वजहों से विवाद

नामांकन पत्र को लेकर सामने आई आपत्तियों में तीन प्रमुख बिंदु शामिल हैं। नाम की विसंगति, दस्तावेजों में प्रत्याशी का नाम अलग-अलग प्रारूप में दर्ज पाया गया है। कहीं “परिमल नाथवानी” तो कहीं “नाथवानी परिमल” लिखा गया है, जिससे पहचान संबंधी स्पष्टता पर सवाल उठे हैं। अविभाजित परिवार से जुड़ी जानकारी का अभाव, नामांकन फॉर्म में प्रत्याशी के अविभाजित परिवार से संबंधित जानकारी देने वाला अनिवार्य कॉलम नहीं भरा गया या उसमें जानकारी अधूरी पाई गई है। आपराधिक मामलों की जानकारी अधूरी, प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों से जुड़े कॉलम में भी अधूरी या अपूर्ण जानकारी देने का आरोप लगाया गया है, जिस पर आपत्ति दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: रामगढ़ के विद्यानगर में अंडरपास निर्माण को मिली रफ्तार, सांसद मनीष जायसवाल ने रेल प्रशासन को लिखा पत्र

    शिकायत के बाद जांच तेज

    कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से इस मामले में रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत के बाद नामांकन पत्र की विस्तृत जांच की जा रही है। इसी आधार पर निर्णय को फिलहाल रोक दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, कांग्रेस और झामुमो प्रत्याशियों के नामांकन पत्र जांच के दौरान वैध पाए गए हैं। वहीं, परिमल नाथवानी के नामांकन को लेकर अंतिम निर्णय अभी लंबित है। इस घटनाक्रम के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सभी की नजर अब रिटर्निंग ऑफिसर के अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है, जो यह तय करेगा कि नामांकन स्वीकार किया जाएगा या नहीं।

    https://samacharpost.live/2026/06/ramgarh-vidyanagar-underpass-project-manish-jaiswal-letter-to-railway/
    Samachar Post App :
    देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

    Rupa Kumari

    Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment