Samachar Post रिपोर्टर,पाकुड़ :झारखंड के पाकुड़ जिले के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी प्रियांशु कुमार का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। प्रियांशु जिला प्रशासन और बीजीआर माइनिंग इंफ्रा लिमिटेड के संयुक्त प्रयास से संचालित क्रिकेट प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उनका चयन जिले में लगातार निखर रही खेल प्रतिभाओं का उदाहरण माना जा रहा है। प्रियांशु कुमार इससे पहले भी झारखंड बालक अंडर-16 टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय मर्चेंट ट्रॉफी में झारखंड टीम की ओर से खेला था।
यह भी पढ़ें :रांची समेत सात जिलों में JSMDC के स्टॉकयार्डों में जमा बालू की होगी नीलामी
5 जुलाई से रांची में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 5 जुलाई से 18 जुलाई तक रांची में आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में चयनित खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शिविर के बाद चयनित खिलाड़ियों को राज्य टीम की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा।

उपायुक्त ने खेल किट देकर किया सम्मानित
पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने प्रियांशु कुमार को खेल किट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने प्रियांशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और लगातार अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी है। उपायुक्त ने भरोसा जताया कि प्रियांशु राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले और झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Reporter | Samachar Post

