पाकुड़ में अवैध लॉटरी का खुलासा, 450 नकली टिकट के साथ एक गिरफ्तार

Rupa Kumari | September 4, 2025 | 04:59 PM IST
  • गुप्त सूचना पर पुलिस ने किया छापामार अभियान

Samachar Post डेस्क, रांची : पाकुड़ पुलिस ने मालगोदाम रोड स्थित जर्जर बीडी श्रमिक अस्पताल के पास अवैध लॉटरी बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लोगों को 10 गुना अधिक पैसे कमाने का लालच देकर नकली लॉटरी टिकट बेच रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. एकलास अंसारी, हिरणडांगा बाजार, पाकुड़ निवासी के रूप में हुई है।

मौके पर हुई गिरफ्तारी

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापेमारी दल द्वारा की गई। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें : रांची: RINPAS ने पूरा किया 100 साल का सफर, सीएम हेमंत सोरेन ने समारोह को संबोधित किया

450 अवैध लॉटरी टिकट बरामद

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से कुल 450 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ Lottery Regulation Act, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया।

न्यायिक हिरासत

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को नागरिकों को सुरक्षित रखने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Share this news

संबंधित खबरें