आईपीएल से बाहर होने के बाद फूर्सत में दिखें एमएस धोनी, मछली पकड़ते तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

Samachar Post | May 30, 2025 | 10:44 PM IST

Samachar Post. रांची : आईपीएल से चेन्नई के बाहर होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी दो दिन पहले रांची आ चुके हैं। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल है जिसमें धोनी मछली पकड़ते नजर आ रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उनके फार्म हाउस की है। मछली पकड़ते हुए धोनी बिल्कुल फूर्सत में दिखाई दे रहे हैं। मछली को हाथ में लिए उनके चेहरे की हल्की मुस्कान इसकी गवाही दे रही है। मछली पकड़कर वे टाइम पास कर रहे हैं।

बता दें कि चेन्नई के आईपीएल से बाहर होने और उनके रिटायरमेंट के सवाल का जवाब देते हुए धोनी ने कहा था कि मैं रांची जाऊंगा, बाइक चलाऊंगा। मैं नहीं कह रहा कि मैं रिटायर हो रहा हूं और न ही मैं ये कहा रहा हूं कि मैं वापस आऊंगा। मेरे पास काफी समय है। मैं इस बारे में सोचूंगा और फिर फैसला लूंगा। धोनी के फैन पेज से शेयर हुए इस तस्वीर से साफ है कि धोनी फिलहाल फूर्सत का आनंद ले रहे हैं। रांची में धोनी का एक फार्म हाउस है जो करीब 44 एकड़ में फैला हुआ है। इस फार्म हाउस में धोनी खेती-किसानी करते हुए कई बार दिख चुके हैं। धोनी खुद ट्रेक्टर चलाते हुए भी दिख चुके हैं। अब धोनी का मछली पकड़ते हुए ये फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

Share this news

संबंधित खबरें