ताला काटकर राशन दुकान में सेंधमारी, नकद व सामान ले उड़े चोर

Rupa Kumari | December 26, 2025 | 02:57 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के डिमना मेन रोड स्थित चावल बाजार में चोरों ने एक राशन दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान का ताला और कुंडी काटकर नकद रुपये और घरेलू उपयोग का सामान चुरा लिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें: चाईबासा की लालमति देवगम राज्यस्तरीय युवा महोत्सव में दिखाएंगी काव्य प्रतिभा

गल्ले से 20 हजार नकद गायब

जानकारी के अनुसार, चावल बाजार के प्रवेश पथ पर स्थित विकास गुप्ता की राशन दुकान में देर रात चोरी हुई। कटर की मदद से मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा गया। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर दुकानदार ने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा है और गल्ले से करीब 20 हजार रुपये नकद गायब हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये मूल्य का घरेलू सामान भी चोरी हुआ है।

बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

घटना की सूचना मिलने पर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share this news

संबंधित खबरें