कोडरमा के केटीपीएस में कोयला अनलोडिंग के दौरान हादसा, एक कर्मी गंभीर रूप से घायल

Meenu | November 5, 2025 | 01:13 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में स्थित केटीपीएस (बांझेडीह पावर प्लांट) में बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ। प्लांट के कोयला रैक पॉइंट पर काम कर रहे 35 वर्षीय प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :जमशेदपुर में कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा और खरखाई नदियों पर श्रद्धालुओं का सैलाब

कैसे हुआ हादसा

प्रकाश यादव मालगाड़ी की बोगियों को अलग कर कोयला उतारने का काम कर रहे थे। इसी दौरान मालगाड़ी में लगा होज पाइप अचानक उनके चेहरे से टकरा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

एम्बुलेंस में देरी, रिम्स रेफर

घटना के बाद एम्बुलेंस को मौके पर आने में आधे घंटे से अधिक समय लगा, जिससे प्रकाश यादव की स्थिति और गंभीर हो गई। उन्हें पहले सदर अस्पताल, कोडरमा लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

परिवार और कर्मचारियों में आक्रोश

हादसे के बाद प्रकाश यादव की पत्नी और परिजन अस्पताल पहुंचे और उनकी हालत देखकर आंसू बहाए। प्लांट के कर्मचारियों ने एम्बुलेंस की देरी और लापरवाही पर प्रशासन पर आरोप लगाया।प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

संबंधित खबरें