कोडरमा में दर्दनाक वारदात: मां के साथ सो रहे 7 वर्षीय बच्चे का अपहरण, कुएं में मिला शव; इलाके में आक्रोश

Samachar Post रिपोर्टर,कोडरमा :झारखंड के कोडरमा जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियावर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 7 वर्षीय बच्चे आर्यन कुमार का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को कुएं में फेंक दिया गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी मां और बहन के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति घर में घुसा और आर्यन को उठा ले गया। घटना के बाद परिवार को इसकी जानकारी काफी देर से मिली।

यह भी पढ़ें :मंत्री इरफान अंसारी ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

सुबह कुएं में मिला शव

परिजन बच्चे की तलाश कर ही रहे थे कि सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर स्थित कुएं में उसका शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान आर्यन कुमार के रूप में की। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इस वारदात पर गहरी नाराजगी जताई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

डोमचांच थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

संबंधित खबरें