कल्पना सोरेन से डॉ. तनुज खत्री की मुलाकात, भेंट की नई किताब टेलीकॉम सूनामी

Meenu | November 12, 2025 | 05:19 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक कल्पना सोरेन से आज उनके कांके रोड स्थित आवास पर पार्टी के केंद्रीय सदस्य डॉ. तनुज खत्री ने मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. खत्री ने अपनी नवप्रकाशित पुस्तक ‘टेलीकॉम सूनामी’ की एक प्रति उन्हें भेंट की।

यह भी पढ़ें :भूटान से लौटते ही PM मोदी पहुंचे अस्पताल, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों का जाना हाल

कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएँ

विधायक ने डॉ. खत्री को उनकी नई पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई और शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की रचनाएँ युवाओं और उद्योग विशेषज्ञों के लिए प्रेरणादायक साबित होती हैं।

पुस्तक का विषय

‘टेलीकॉम सूनामी’ भारत के दूरसंचार उद्योग की यात्रा, उसके विकास, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है। यह पुस्तक दूरसंचार क्षेत्र में तकनीकी बदलाव, डिजिटल क्रांति और उद्योग के समग्र परिदृश्य को सरल भाषा में समझाने का प्रयास करती है। डॉ. खत्री ने बताया कि उनकी यह पुस्तक सैद्धांतिक और व्यावहारिक दृष्टिकोण दोनों को समेटती है, ताकि पाठक उद्योग की वास्तविक चुनौतियों और अवसरों से परिचित हो सकें।

Share this news

संबंधित खबरें