जेट 2024 में 15 नए विषय शामिल, फॉर्म भरने की तिथि अब 1 दिसंबर तक बढ़ी

Rupa Kumari | November 8, 2025 | 11:25 AM IST
  • फैशन डिजाइनिंग, बायोटेक, रूरल डेवलपमेंट जैसे विषय भी जोड़े गए

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 से जुड़ी नई अधिसूचना जारी की है। आयोग ने इस बार 43 कोर विषयों के साथ 15 नये एलाइड विषय (Allied Subjects) को भी शामिल किया है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 तय की गई है। आवेदन फॉर्म में सुधार के लिए 3 से 5 दिसंबर 2025 तक संशोधन विंडो खुली रहेगी।

नए विषयों का विवरण

नई अधिसूचना के अनुसार कई कोर विषयों के तहत संबंधित एलाइड विषयों को जोड़ा गया है –

  • लाइफ साइंस (कोड 703) के तहत : बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोकेमिस्ट्री, बायोसाइंस
  • इतिहास (कोड 06) के तहत : आर्कियोलॉजी (पुरातत्व)
  • लेबर एंड सोशल वेलफेयर (सोशल वर्क) (कोड 55) के तहत : रूरल डेवलपमेंट
  • होम साइंस (कोड 12) के तहत : CND (क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन), टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग
  • फिजिकल साइंस (फिजिक्स) (कोड 705) के तहत : इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस
  • भूगर्भशास्त्र (कोड 702) के तहत : जियोफिजिक्स, एटमॉसफेरिक, ओसिएन एंड प्लानेटरी साइंस
  • परफॉर्मिंग आर्ट (कोड 65) के तहत : थिएटर आर्ट (नाटक/नृत्य/ड्रामा)
  • कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन (कोड 87) के तहत : कंप्यूटर एप्लीकेशन

यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ी ठंड की कंपकंपी, 3 दिनों में 5°C तक गिरेगा पारा

आयोग के दिशा-निर्देश

आयोग ने बताया है कि एलाइड विषयों के अभ्यर्थी संबंधित कोर विषयों में CSIR-UGC/UGC-NET, अन्य राज्य या केंद्रीय विश्वविद्यालयों तथा राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों द्वारा मान्य पात्रता के आधार पर परीक्षा देने के योग्य होंगे। जो अभ्यर्थी पहले ही आवेदन कर चुके हैं और अपने एलाइड विषय के अनुसार बदलाव करना चाहते हैं, वे संशोधन विंडो में निर्धारित तिथि तक सुधार कर सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें