दीपावली पर झारखंड में मौसम का हाल: 8 जिलों में बारिश, अन्य क्षेत्रों में कोहरा और ठंड बढ़ेगी

Rupa Kumari | October 18, 2025 | 01:46 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में इस दीपावली मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, 20 और 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेष रूप से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढ़वा, चतरा और लोहरदगा में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। 21 से 23 अक्टूबर के बीच सुबह के समय कुछ जिलों में कोहरा और हल्की धुंध छा सकती है, लेकिन दिन के दौरान मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें: 4 दिनों में 12 रैलियां कर सकते हैं पीएम मोदी, चुनावी समर में NDA की पूरी ताकत

राजधानी रांची और आसपास का मौसम

रांची और इसके आसपास के इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 29-30°C और न्यूनतम 17-20°C के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 17°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-3°C तक गिरावट आ सकती है। विशेषकर चतरा, लातेहार और लोहरदगा में रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। दक्षिणी जिलों में अधिकतम तापमान 33-34°C तक पहुंच सकता है, जबकि रांची, खूंटी और गुमला में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा। विभाग ने कहा कि मौसम किसानों के लिए अनुकूल रहेगा और छठ महापर्व के बाद ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है।

Share this news

संबंधित खबरें