मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JTET 2026: आज से आवेदन शुरू, 10 साल बाद परीक्षा; उम्र सीमा में 9 साल की छूट

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची: झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है।झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आज 21 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 21 मई तक आवेदन कर सकते हैं। राज्य में पिछली बार यह परीक्षा 2016 में आयोजित हुई थी, जिसके बाद अब लगभग 10 साल बाद इसे फिर से कराया जा रहा है।

आयु सीमा में 9 साल की छूट

नियमावली-2026 के तहत अभ्यर्थियों को आयु सीमा में विशेष छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 9 वर्ष तक की छूट

इस छूट से वे उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिनकी उम्र लंबे इंतजार के दौरान बढ़ गई थी। JTET-2026 दो स्तरों पर आयोजित होगी। कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक), कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) योग्य अभ्यर्थी चाहें तो दोनों लेवल के लिए एक साथ आवेदन कर सकते हैं, जिससे नौकरी के अवसर बढ़ेंगे।

यह भी पढ़ें: झारखंड में बढ़ी तपिश: कई जिलों में लू का अलर्ट, रांची का पारा 39°C के पार

2024 के अभ्यर्थियों को फिर से भरना होगा फॉर्म

जिन उम्मीदवारों ने 2024 में आवेदन किया था, उन्हें इस बार नया आवेदन भरना अनिवार्य होगा। भाषा-1 और भाषा-2 का फिर से चयन करना होगा। सभी जानकारी दोबारा अपडेट करनी होगी। हालांकि 2024 में शुल्क जमा कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी। उन्हें केवल अपनी जानकारी सत्यापित करनी होगी।

ऑनलाइन ही होगा आवेदन

पूरी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके। लंबे समय बाद आयोजित हो रही इस परीक्षा से हजारों अभ्यर्थियों को शिक्षक बनने का मौका मिलने की उम्मीद है। उम्र सीमा में छूट और दोबारा आवेदन का अवसर मिलने से बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को लाभ होगा।

https://samacharpost.live/2026/04/jharkhand-heatwave-alert-ranchi-temperature-39-palmu-44-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment