मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड निकाय चुनाव: आज शाम 5 बजे थमेगा प्रचार, 23 फरवरी को मतदान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड की 48 नगर निकायों में होने वाले चुनाव को लेकर प्रचार अभियान आज शनिवार शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा। इसके बाद किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में सार्वजनिक सभा, रैली या जुलूस आयोजित करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि प्रत्याशी घर-घर जाकर डोर-टू-डोर संपर्क कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें :झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 3 दिनों में बारिश के आसार

23 फरवरी को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान

राज्य निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निकाय चुनाव के लिए मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। वहीं मतगणना 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी जिलों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार से पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना होनी शुरू हो जाएंगी। उनकी सुरक्षा, आवागमन और अन्य सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

अंतिम दौर में तेज हुआ चुनाव प्रचार

प्रचार के आखिरी दो दिनों में प्रत्याशी और उन्हें समर्थन दे रहे राजनीतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनावी गतिविधियों के चलते कई निकाय क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

https://samacharpost.live/2026/02/https-yourwebsite-com-jharkhand-weather-update-rain-alert-next-3-days/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment