Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में शराब और जीएसटी घोटाले के आरोपी द्वारा आयोजित डांस पार्टी और कैदियों की आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले की सुनवाई की। यह स्वतः संज्ञान रांची के समाचार पत्र में प्रकाशित खबर के आधार पर लिया गया।
सुनवाई का विवरण
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर 6 जनवरी 2026 तक का समय दिया। हाईकोर्ट ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि यह घटनाएं बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और राज्य पुलिस-प्रशासन के लिए शर्मनाक हैं।
यह भी पढ़ें: पेसा नियमावली मामले की सुनवाई टली, झारखंड हाईकोर्ट में अगली तारीख 13 जनवरी
सरकार की प्रतिक्रिया
सरकार ने बताया कि वायरल हुए वीडियो के बाद जेल के आईजी के निर्देश पर जिला अधिकारी और जमादार को निलंबित कर दिया गया है। कोर्ट ने विस्तृत सुनवाई के लिए अगली तारीख 6 जनवरी 2026 निर्धारित की।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

