झारखंड स्थापना दिवस पर आज एनआई एक्ट अवकाश, सभी सरकारी दफ्तर- बैंक बंद

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्य सरकार ने 15 नवंबर (शनिवार) को पहले घोषित कार्यपालक अवकाश में बदलाव कर इसे एनआई एक्ट अवकाश घोषित कर दिया है। नए आदेश के बाद अब सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, और व्यावसायिक प्रतिष्ठान आज बंद रहेंगे। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

यह भी पढ़ें :बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी का बड़ा बयान “बिहार ने गर्दा उड़ा दिया”

सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्यभर में आज पूर्ण अवकाश रहेगा और यह एनआई एक्ट के तहत मान्य होगा।

Share this news

संबंधित खबरें