झारखंड में डिफेंस एक्सपो का आगाज़, रांची पहुंचेंगे CDS जनरल अनिल चौहान

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राजधानी रांची में आज से डिफेंस एक्सपो की शुरुआत होने जा रही है। तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) का आगाज़ CDS जनरल अनिल चौहान के आगमन के साथ होगा। वे आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें :झारखंड में बदल रहा मौसम का मिजाज, अगले दो दिन तक बारिश की संभावना

यह बड़ा आयोजन 19 से 21 सितम्बर तक खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। इस दौरान आधुनिक सैन्य तकनीक, हथियार प्रणालियाँ और अत्याधुनिक रक्षा उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। डिफेंस एक्सपो की तैयारियों को लेकर बीते दिन केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की जानकारी दी और बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण भी सौंपा।

इस एक्सपो का मकसद पूर्वी भारत में रक्षा प्रौद्योगिकी और नवाचार को बढ़ावा देना है। तीनों सेनाओं से जुड़ी कई अहम गतिविधियां यहां देखने को मिलेंगी।

Share this news

संबंधित खबरें