कैबिनेट की बैठक दो सितंबर को, लिए जाएंगे कई अहम निर्णय

Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक दो सितंबर को होगी। बैठक प्रोजेक्ट भवन में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। यह जानकारी मंत्रिमंडल समन्वय विभाग ने दी है।

बैठक में लिए जा सकते हैं अहम निर्णय

जानकारी के अनुसार, बैठक में राज्य में हुई भारी वर्षा से जुड़े मामलों पर चर्चा की जाएगी और कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एसीबी की कार्रवाई से झारखंड में नई उत्पाद नीति लागू करने में हो रही परेशानी

विभागीय प्रस्तावों पर नजर

बैठक में पथ, उद्योग और महिला बाल विकास विभाग के कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

Share this news

संबंधित खबरें