झारखंड में 18 IPS अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर जारी, IG मनोज कौशिक बने CID ADG

Meenu | January 1, 2026 | 01:13 PM IST


Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर 2025 की रात किए गए 18 नवप्रोन्नत और प्रतीक्षारत IPS अधिकारियों का मूवमेंट ऑर्डर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह आदेश नए साल के पहले दिन प्रशासनिक महकमे में बड़ी हलचल लेकर आया। रांची प्रक्षेत्र के IG मनोज कौशिक को ADG (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) के पद पर प्रोन्नत किए जाने के बाद CID ADG के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी यह नई भूमिका राज्य की आंतरिक सुरक्षा, खुफिया और जांच तंत्र को और मजबूत करेगी।

यह भी पढ़ें :बिहार में निजी स्कूल बसों की जांच शुरू, 15 जनवरी तक चालकों और वाहनों का सत्यापन पूरा होगा

कौशल किशोर बने पलामू DIG

JAP-7 के कमांडेंट कौशल किशोर को भी DIG पद पर प्रोन्नति दी गई है। प्रोन्नति के तुरंत बाद उन्हें पलामू प्रक्षेत्र का DIG नियुक्त किया गया है, जहां वह क्षेत्रीय कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Share this news

संबंधित खबरें