जामताड़ा में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त

Rupa Kumari | April 6, 2026 | 04:37 PM IST
  • पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सीमावर्ती इलाकों में सख्ती, हटिया क्षेत्र में घर से मिला शराब का जखीरा

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ी सतर्कता के बीच जामताड़ा उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रवि आनंद के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में टीम ने शहर के हटिया इलाके में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की।

गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी

उत्पाद अधीक्षक कुंदन कौशल के नेतृत्व में, उत्पाद इंस्पेक्टर निखिल चंद्र की टीम ने शिव मंदिर के पास स्थित अभय गुप्ता के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से अवैध शराब का बड़ा जखीरा मिला।

यह भी पढ़ें: धनबाद में क्लोरीन गैस रिसाव से एक और मौत, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4

74 बोतल शराब और 47 केन बियर बरामद

छापेमारी में पश्चिम बंगाल निर्मित विभिन्न ब्रांड की 74 बोतल अंग्रेजी शराब (करीब 25 लीटर), 47 केन बियर (करीब 24 लीटर) बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई जा रही है। उत्पाद विभाग ने कहा कि चुनाव को देखते हुए अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर संबंधित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this news

संबंधित खबरें