जमशेदपुर में महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 02:41 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत काशीडीह लाइन नंबर 10 में बुधवार तड़के एक महिला से सोने की चेन झपटने की घटना सामने आई है। बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता अनिता चौधरी ने बताया कि वह सुबह पूजा-अर्चना के लिए अपने घर के पीछे स्थित गणेश मंदिर काशीडीह जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली और दोनों आरोपी तेजी से भाग निकले। घटना इतनी अचानक हुई कि महिला शोर भी नहीं मचा सकीं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले से इलाके की रेकी की थी।

यह भी पढ़ें: डायन बताकर मां-बेटे को जिंदा जलाने का आरोप, 12 लोगों ने किया सरेंडर

एक तोला सोने की चेन छीनी गई

बताया जा रहा है कि छीनी गई सोने की चेन का वजन करीब एक तोला है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों की मदद से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Share this news

संबंधित खबरें