कदमा में कुख्यात मो. तौकीर उर्फ़ गोरा की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Rupa Kumari | November 21, 2025 | 10:49 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात कुख्यात अपराधी मो. तौकीर उर्फ़ गोरा की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार, तौकीर देर शाम किसी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान घात लगाए बैठे अपराधियों ने उस पर लगातार गोलियां चलाईं। उसके सिर और पेट को निशाना बनाया गया। हमलावरों ने वारदात को और भी क्रूर बनाने के लिए उस पर धारदार हथियार से भी वार किया, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने उसे सड़क किनारे गंभीर अवस्था में देखा और सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: कोयला घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई: धनबाद के कारोबारी एलबी सिंह समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

घटना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Share this news

संबंधित खबरें