मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साकची में ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का शुभारंभ, कारीगरों और उद्यमियों को मिला नया मंच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : साकची में जिला प्रशासन की पहल पर ‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया।

स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बाजार

‘जमशेदपुर हाट’ के जरिए स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों और उद्यमियों को अपने पारंपरिक और हस्तशिल्प उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक मजबूत मंच मिलेगा। इससे वे सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगे और उनकी आय में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में बड़ा खुलासा: 8 महीने बाद थाने पहुंचे शख्स की जब्त बाइक गायब

दो मंजिला आधुनिक सुविधा

प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्र में बने इस दो मंजिला ‘हाट-पलाश मार्ट’ को बड़े शोरूम की तर्ज पर विकसित किया गया है। यहां विभिन्न श्रेणी के उत्पादों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया गया है।

पलाश मार्ट और सेरांग की खासियत

भूतल पर ‘पलाश मार्ट’ में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए हैंडीक्राफ्ट, पेंटिंग, सैनिटरी उत्पाद और प्रोसेस्ड खाद्य सामग्री जैसे तेल, मधु आदि उपलब्ध हैं। वहीं ‘सेरांग’ में बोड़ाम क्षेत्र में निर्मित तबला, मांदर, ढोलक, नगाड़ा और डमरू जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी।

दीदी कैफे में मिलेगा पारंपरिक स्वाद

पहली मंजिल पर ‘दीदी कैफे’ संचालित किया गया है, जहां स्थानीय पारंपरिक और पौष्टिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा। यहां स्टीम और हेल्दी फूड को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा।

आत्मनिर्भरता को मिलेगा बढ़ावा

उपायुक्त ने बताया कि यह पहल जीवेदोक अभियान के तहत महिलाओं और उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्णा कुमार समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

https://samacharpost.live/2026/03/dhanbad-rajganj-police-station-seized-bike-missing-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment