जमशेदपुर में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, छह गिरफ्तार

Rupa Kumari | December 12, 2025 | 04:06 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : नशे के खिलाफ चल रहे लगातार अभियान के तहत जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार रात सीतारामडेरा और मानगो थाना क्षेत्रों में संयुक्त छापेमारी कर छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 60 पुड़िया ब्राउन शुगर और 7400 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

कहां से कौन गिरफ्तार हुआ?

सीतारामडेरा (स्लैग रोड) बादल बनिया, गौराम राम, मानगो पुल के पास शिवाजी गोप उर्फ नाडु, सर्जन कुमार उर्फ साजन, अता मोहम्मद, टुनटुन यादव को पकड़ा।

यह भी पढ़ें: नालंदा: 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, फिरौती कॉल का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया

डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों पर पहले भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। बादल बनिया चोरी और एसडीपीएस एक्ट के कई केस, गौराम राम टकलू हत्याकांड सहित कई मामले मानगो के आरोपी पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं।

नशा विरोधी अभियान जारी रहेगा

पुलिस ने हाल ही में परसुडीह के आबिद खान को ब्राउन शुगर की तस्करी बढ़ाने के आरोप में तड़ीपार किया था। अधिकारियों का कहना है कि शहर को नशामुक्त बनाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार होती रहेगी।

Share this news

संबंधित खबरें