मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिस्टम से तंग युवाओं के गुस्से का नतीजा है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’: जयराम महतो

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह :गिरिडीह में डुमरी विधायक जयराम महतो ने “कॉकरोच जनता पार्टी” को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह नाम उन्हें मजाक जैसा लगा था, लेकिन जिस तेजी से यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा, उससे साफ हो गया कि अब इसके पीछे राजनीतिक सोच और उद्देश्य जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं में व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी है और यही गुस्सा अब नए प्रतीकों और नारों के रूप में सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा में स्कूल जाते समय नाबालिग लड़की का अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस

बेरोजगारी से नाराज हैं युवा

जयराम महतो ने कहा कि देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और नौजवान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि मौजूदा माहौल पहले जैसा नहीं रहा और युवा अब अपनी बात नए तरीके से रखने लगे हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज युवाओं की आवाज बन चुका है, जहां से ऐसे नए राजनीतिक ट्रेंड उभर रहे हैं।

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर भी साधा निशाना

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और प्रधानमंत्री की ओर से सोना नहीं खरीदने की अपील पर भी विधायक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री इस तरह की अपील कर रहे हैं, तो इसके पीछे जरूर कोई बड़ा आर्थिक कारण होगा। जयराम महतो ने कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि देश आर्थिक दबाव और संकट के दौर से गुजर रहा है।

चुनाव के समय क्यों नहीं कही गई ये बातें?

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हालात इतने गंभीर थे, तो पांच राज्यों के चुनाव के दौरान सरकार की ओर से ऐसे संदेश क्यों नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हजारों गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ और भारी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की खपत हुई, लेकिन तब किसी तरह की सख्ती या अपील सामने नहीं आई। उनके मुताबिक अगर उसी समय ऐसे फैसले लिए जाते, तो आज हालात अलग हो सकते थे।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-school-going-minor-girl-kidnapped-narayanpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment