मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

झारखंड राज्य सूचना आयोग को मिले चार नए आयुक्त, राज्यपाल ने नियुक्तियों को दी मंजूरी

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में लंबे समय से लंबित सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद राज्य सूचना आयोग को चार नए सूचना आयुक्त मिल गए हैं। इन नियुक्तियों से आयोग में खाली पड़े पद भरेंगे और सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है। नवनियुक्त सूचना आयुक्तों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिव पूजन पाठक शामिल हैं। इन नामों को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा चल रही थी और अब राज्यपाल की स्वीकृति के साथ नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई है।

चयन समिति ने की थी नामों की अनुशंसा

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 25 मार्च को चार नामों की अनुशंसा कर राजभवन को भेजी थी। समिति ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, शिव पूजन पाठक और अमूल्य नीरज खलखो के नामों पर सहमति जताई थी। इसके बाद नियुक्ति संबंधी फाइल मंजूरी के लिए राजभवन भेजी गई, जहां नामों की समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। बताया जाता है कि कुछ उम्मीदवारों के राजनीतिक जुड़ाव को लेकर सवाल उठाए गए थे, जिसके बाद सरकार की ओर से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई। राजभवन और राज्य सरकार के बीच आवश्यक पत्राचार एवं प्रक्रिया पूरी होने के बाद चारों नामों को अंतिम मंजूरी दे दी गई। राज्यपाल की स्वीकृति मिलते ही नियुक्ति प्रक्रिया पर मुहर लग गई है। अब जल्द ही सभी नवनियुक्त सूचना आयुक्त अपने-अपने पदों का कार्यभार संभालेंगे।

यह भी पढ़ें: परिमल नथवानी का नामांकन रद्द करने की मांग, विधानसभा के बाहर कांग्रेस का धरना

RTI मामलों के निपटारे में आएगी तेजी

राज्य सूचना आयोग में लंबे समय से कई पद खाली होने के कारण सूचना के अधिकार अधिनियम से जुड़े मामलों के निपटारे पर असर पड़ रहा था। नए आयुक्तों की नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आने की संभावना है। प्रशासनिक जानकारों का मानना है कि आयोग की कार्यक्षमता बढ़ने से आम नागरिकों को सूचना का अधिकार कानून के तहत समय पर सूचना और न्याय मिलने में मदद मिलेगी। लंबे अंतराल के बाद हुई इन नियुक्तियों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

https://samacharpost.live/2026/06/giridih-registrar-office-land-dispute-fight-video-viral/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment