गिरिडीह : संदिग्ध गतिविधि पर मकान में छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में

Rupa Kumari | September 23, 2025 | 01:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,गिरिडीह: गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह में सोमवार देर रात पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान दो महिलाएं और दो युवतियां हिरासत में ली गईं। मौके से कई आपत्तिजनक सामग्रियां और दवाइयां भी बरामद हुई हैं। पुलिस को आशंका है कि यह मकान संभावित सेक्स रैकेट के संचालन में शामिल हो सकता है।

यह भी पढ़ें : बेतिया नगर निगम डीजल घोटाले में सियासत गरम, सांसद संजय जायसवाल ने मेयर पर लगाया गंभीर आरोप

मकान की जानकारी

जानकारी के अनुसार, मकान में तीन फ्लैट हैं। इनमें से दो फ्लैट में परिवार रहते हैं, जबकि एक फ्लैट में करीब एक महीने से बाहरी लोग रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां लगातार अजनबी पुरुषों का आना-जाना होता था। पूछताछ में वहां रहने वाला युवक खुद को ड्राइवर बताता था।

कैसे हुई छापेमारी

सोमवार की शाम संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना और महिला पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी प्रयास के बाद दरवाजा खुलवाकर तलाशी ली गई।

पुलिस की कार्रवाई

छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और युवतियों को हिरासत में लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और संभावित सेक्स रैकेट के नेटवर्क की कड़ियों की जांच की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें