मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी APK लिंक भेजकर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK लिंक भेजकर साइबर ठगी को अंजाम देता था। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के रताबहियार इलाके में कुछ साइबर अपराधी मोबाइल के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके बाद साइबर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

जंगल से गिरफ्तार हुआ आरोपी

छापेमारी के दौरान पुलिस ने रताबहियार जंगल क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान संदीप कुमार मंडल (26 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गांडेय थाना क्षेत्र के मारगोडीह गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाया मदद का हाथ, गोल्ड मेडलिस्ट दिवाशी हेंब्रम को देंगे शूटिंग किट

“RTO e challan.apk” लिंक से करता था ठगी

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह लोगों के मोबाइल पर “RTO e challan.apk” नाम से फर्जी लिंक भेजता था। लिंक पर क्लिक करते ही लोगों की निजी और बैंकिंग जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी। इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज किया गया है।

पहले भी जा चुका है जेल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले भी साइबर अपराध का मामला दर्ज हो चुका है और वह जेल जा चुका है। कार्रवाई में साइबर डीएसपी आबिद खान समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें और साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें।

https://samacharpost.live/2026/05/babulal-marandi-supports-divashi-hembrom-shooting-news/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment