गढ़वा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पोल से टकराई, दो मवेशियों की मौत; एक बच्चा घायल

Samachar Post रिपोर्टर, गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कल्याणपुर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: काबुल के अस्पताल पर पाकिस्तान का हमला, एयरस्ट्राइक के बाद जोरदार धमाका और धुएं का गुबार

दो मवेशियों की मौत, बच्चा घायल

हादसे के समय आसपास ग्रामीण अपने मवेशियों के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। लोगों का कहना है कि अगर वाहन भीड़ के बीच घुस जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

चालक मौके से फरार

घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें