मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

एरिक लकड़ा हत्याकांड को एक महीना, गिरफ्तारी नहीं; लोगों में आक्रोश

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : पूर्व हॉकी खिलाड़ी और सीएलडब्ल्यू कर्मी एरिक लकड़ा की हत्या को एक महीना बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। गुरुवार शाम स्थानीय लोगों और रेल कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च अमलादही बाजार से शुरू होकर चित्तरंजन थाना पहुंचा, जहां प्रदर्शन में बदल गया।

पुलिस और RPF पर उठे सवाल

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही RPF कंट्रोल रूम की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं कि निगरानी व्यवस्था होने के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। एरिक लकड़ा की हत्या के बाद शहर में पहले भी सड़क जाम, शोक सभा और विभिन्न संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि मुख्य आरोपी 2021 की चाकूबाजी की घटना में भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें:रांची अतिक्रमण मामला: हाईकोर्ट सख्त, निर्माण तोड़ने पर नाराजगी, दोनों पक्षों से मांगा जवाब

पुलिस का दावा, जल्द होगी गिरफ्तारी

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। हालांकि लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-highcourt-encroachment-case-building-demolition-update/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment