जनसभा से जुड़े मामले में गिरिडीह कोर्ट पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो, समर्थकों की उमड़ी भीड़

Rupa Kumari | June 30, 2026 | 02:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : वर्ष 2023 में आयोजित एक जनसभा से जुड़े मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो मंगलवार को पेशी के लिए गिरिडीह कोर्ट पहुंचे। इस मामले में विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट परिसर में जयराम महतो के पहुंचते ही उनके समर्थकों और आम लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने की कोशिश की, जिससे कुछ समय तक अदालत परिसर में हलचल का माहौल बना रहा।

जनसभा को लेकर दर्ज हुआ था मामला

विधायक की ओर से अधिवक्ता मोहम्मद आबिद अंसारी ने अदालत में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में बनियाडीह प्ले ग्राउंड में आयोजित जनसभा के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति प्राप्त की गई थी। अधिवक्ता के अनुसार, सभी आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करने के बावजूद बाद में बिना पूर्व सूचना या नोटिस के विधायक सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में इलाज के दौरान युवक की मौत, क्लिनिक में हंगामा; सिविल सर्जन बोले- एनके सिन्हा पंजीकृत डॉक्टर नहीं

अदालत से न्याय की उम्मीद

मोहम्मद आबिद अंसारी ने कहा कि मामले की विधिसम्मत पैरवी की जा रही है और अदालत के समक्ष सभी तथ्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने न्यायालय से निष्पक्ष सुनवाई और न्याय मिलने की उम्मीद जताई। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख निर्धारित कर दी है। अब मामले की अगली सुनवाई तय तिथि पर होगी।

Share this news

संबंधित खबरें