धनतेरस 2025: घर में समृद्धि और लक्ष्मी-कुबेर की कृपा पाने के 5 खास उपाय

Rupa Kumari | October 18, 2025 | 02:03 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : धनतेरस का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है और दिवाली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन देवी लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। मान्यता है कि कुछ विशेष उपाय करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धनतेरस की शाम को घर में 13 दीपक जलाएं। यह धन, स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए लाभकारी होता है। दीपक देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए जलाए जाते हैं।

कुबेर पूजा और मंत्र जाप

घर की तिजोरी या धन रखने की जगह पर कुबेर की पूजा करें। धूप, दीप, चंदन, प्रसाद, फूल और फल अर्पित करें। मंत्र जाप करें, ॐ यक्षाय कुबेर वैश्रवणाय धनधान्यधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा , ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेर अष्ट-लक्ष्मी मम घरे धनं पुरय पुरय नमः।

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर रांची का बाजार गुलजार, बर्तन से लेकर 2 करोड़ तक की कारों की खरीद

मुख्य द्वार पर ‘ॐ’ का चिन्ह बनाएं

हल्दी और चावल के घोल से मुख्य दरवाज़े पर ‘ॐ’ का निशान बनाएं। यह लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

शंख से जल छिड़कें

दाहिने हाथ में शंख लेकर उसमें साफ जल भरें। घर के सभी कोनों में जल का छिड़काव करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध रहता है।

लक्ष्मी जी की विशेष तस्वीर लगाएं

कमल पर विराजमान लक्ष्मी जी की विशेष तस्वीर घर लाएं। तस्वीर में दोनों ओर हाथी भी होने चाहिए। पूजा के बाद इसे तिजोरी या उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है। विशेषज्ञों का कहना है: ये उपाय न केवल धन-संपत्ति बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि घर में शांति और सकारात्मकता बनाए रखते हैं। श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए ये छोटे-छोटे कार्य आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Share this news

संबंधित खबरें