Covid Update: 15 सैंपल की जांच में एक मिला कोविड संक्रमित, रांची में 3 एक्टिव मरीज

Samachar Post | May 30, 2025 | 10:56 PM IST
  • सिविल सर्जन बोलें- डरने की बात नहीं, बस सतर्क रहने की जरूरत

Samachar Post, रांची : देशभर में कोविड के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में भी काेविड के एक्टिव रोगी मिलने लगे हैं। हालांकि झारखंड में संक्रमितों की सख्या न के बराबर है। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में शुक्रवार को एक रोगी की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के साथ जिले में कुल एक्टिव संक्रमितों की संख्या 3 हो गई है। सिविल सर्जन ने बताया कि शुक्रवार को कुल 15 रोगियों के सैंपल लेकर जांच की गई थी, जिसके बाद रिपोर्ट में एक में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे सामान्य हैं, उनमें किसी तरह के लक्षण नही हैं।

यह भी पढ़ें : आईपीएल से बाहर होने के बाद फूर्सत में दिखें एमएस धोनी, मछली पकड़ते तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल

सैंपल टेस्ट होता देख अपनी इच्छा से जांच करा ली, जिसके बाद रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हो गई। उक्त संक्रमित युवक की रिपोर्ट रैपिड एंटीजेन से पॉजिटिव आई थी, उसे रिम्स में आरटी-पीसीआर जांच कराने की सलाह दी गई है। एक दिन पहले गुरुवार को 18 लोगों की कोविड जांच की गई थी, जिसमें एक भी पाजिटिव केस नहीं मिला था। सिविल सर्जन ने लोगों से नही डरने की अपील की है, साथ ही सतर्क रहने का भी आग्रह किया है।

Share this news

संबंधित खबरें